Posts

         "विद्या बिनु विवेक उपजाये..."         'विवेक' बुद्धि का वह सूक्ष्म तत्व है जो वस्तु और अवस्तु, सत्य और असत्य, उचित और अनुचित जानने/पहचानने में समर्थ है । 'नीर-क्षीर विवेकात ' - अमरकोष के अनुसार जिस शक्ति से नीर और क्षीर को प्रथक प्रथक पहचान कर हँस केवल क्षीर को ग्रहण करता है उसे विवेक कहा गया है । सम्पूर्ण सृष्टि में मानवी सृष्टि की श्रेष्ठता का प्रमुख कारण भी मनुष्य में विवेक का होना ही है। विवेक की न्यूनता या अभाव ही बुद्धिमत्ता का मानक है । लोकाचार की दृष्टि से रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास जी ने विवेक की महिमा का वर्णन सूर्पणखा-रावण संवाद के प्रसंग के व्याज से किया है उसका उल्लेख यहां समीचीन है - धुआँ देखि खरदूषन केरा। जाइ सुपनखाँ रावन प्रेरा॥ बोली बचन क्रोध करि भारी। देस कोस कै सुरति बिसारी।। अर्थात - खर-दूषण का विध्वंस देखकर शूर्पणखा ने जाकर रावण को दुत्कारा । वह बड़ा क्रोध करके वचन बोली- तूने देश और खजाने की सुधि ही भुला दी॥ वह आगे कहती है - करसि पान सोवसि दिनु राती। सुधि नहिं तव सिर पर आराती॥ राज नीति बिनु धन बिनु धर्मा। ...
 नामु राम को कल्पतरु           कलि कल्यान निवास ।                                                डा0 दयानन्द शुक्ल    रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास जी ने नाम महिमा के निरूपण में रामजी से भी बड़ा रामजी का नाम बताया है और अपने कथन के समर्थन में प्रमाण स्वरूप अनेक पौराणिक पामर जनो के दृष्टान्त प्रस्तुत किये है जिन्होंने केवल नाम का आश्रय लेकर संसार सागर को पार कर लिया । नाम महिमा की पराकाष्ठा उनके इस कथन से स्पष्ट होती है कि -'कहौ कहाँ लगि नाम बड़ाई, राम न सकहिं नाम गुन गाई' । अर्थात नाम की महिमा का अमित विस्तार है जिसका पूर्णता के साथ वर्णन करना सम्भव नहीं है । नाम के ऐसे प्रभाव से प्रभावित होकर ही वे कहते है "नहि कलि करम न भगति बिबेकू    राम नाम अवलम्बन एकू ।" अर्थात कलिकाल में भक्ति, कर्म और ज्ञान नही  बन पाता ,केवल राम के नाम का ही एक सहारा है । वह वन्दना के क्रम में नाम की वन्दना करते हुये कहते है -  ...

जयतु परशुरामः

Image
Image

जयतु परशुरामः

Image

जयतु परशुरामः

Image

जयतु परशुरामः

Image